Delhi: करोल बाग में दंपती ने की आत्महत्या, बिना सुसाइड नोट मिले शव; जांच जारी

दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक दंपती की संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतक दंपती की पहचान देबू भौमिक और मल्लिका भौमिक के रूप में हुई है, जो चार महीने से किराए के मकान में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Delhi News: दिल्ली के करोल बाग इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक दंपती ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय देबू भौमिक और 32 वर्षीय मल्लिका भौमिक के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर गांव के निवासी थे। वे बीते चार महीनों से करोल बाग में एक मकान में रह रहे थे, जिसका मासिक किराया 8000 रुपये था। दंपती की 7 वर्षीय बेटी है, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल स्थित उनके पैतृक गांव में रह रही है।

Couple commits suicide in Karol Bagh (Representative Photo: Canva)

करोल बाग में दंपती ने की आत्महत्या (सांकेतिक फोटो: Canva)

देबू भौमिक पेशे से स्वर्ण आभूषण निर्माण का कार्य करते थे। घटना की जानकारी पुलिस को एक पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में दोनों के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट या हिंसा के निशान नहीं मिले, और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और तस्वीरें लीं। फिलहाल पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजहों का पता लगाया जा सके।

End of Feed