Delhi: पत्नी के साथ मिलकर ही ली थी पत्नी के ब्वायफ्रेंड की जान, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

घटना दिल्ली के दक्षिणी इलाके की है, जहां विवाहेतर संबंध की कीमत एक आदमी को जान देकर चुकानी पड़ी है। जिस महिला से उसके संबंध थे उसने और उसके पति ने मिलकर उसे मार डाला। पुलिस ने अब आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दंपति ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने एक दंपति गिरफ्तार किया है, जिनपर आरोप है कि उन्होंने ने मिलकर एक 32 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक का कथित रूप से महिला के साथ अफेयर था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

couple arrested in Delhi for murder

हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी दंपति ने युवक को बहला-फुसलाकर दक्षिण दिल्ली के एक जंगली इलाके में बुलाया, जहां महिला का पति पहले से छिपा हुआ था। मौके पर पहुंचते ही आरोपी पुरुष ने लोहे की रॉड से व्यक्ति पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिहार के पटना शहर के अरुण महतो के रूप में हुई है। वह 16 मई को व्यापार के किसी काम से दिल्ली आया था और मैदानगढ़ी में अपने एक रिश्तेदार के घर पर ठहरा हुआ था।

End of Feed