DMRC App: दिल्‍ली मेट्रो ला रहा भारत का पहला वर्चुअल शॉपिंग ऐप, सफर के दौरान करें शॉपिंग, स्‍टेशन पर उतरते ही ऑर्डर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 12:39 PM IST

DMRC App: मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए डीएमआरसी भारत का पहला वर्चुअल शॉपिंग ऐप ला रही है। इस ऐप की मदद से यात्री मेट्रो में सफर के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग कर सकेंगे। गंतव्‍य पर पहुंचते ही यात्रियों को उनका ऑर्डर मिल जाएगा। इसके अलावा कई अन्‍य सेवाओं की भी बुकिंग व भुगतान करा सकेंगे। डीएमआरसी ने इस ऐप को ‘मूमेंटम 2.0’ नाम दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो ने इस खास ऐप को दिया ‘मूमेंटम 2.0’ नाम
  • गंतव्‍य पर पहुंचते ही यात्रियों को मिलेगा उनका ऑर्डर
  • इस ऐप पर कई सेवाओं की बुकिंग व भुगतान की भी सुविधा


DMRC App: दिल्‍ली मेट्रो में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को खास तोहफा मिलने वाला है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) यात्रियों के लिए एक खास ऐप ला रही है। यह भारत का पहला वर्चुअल शॉपिंग ऐप होगा। इस ऐप की मदद से यात्री मेट्रो में सफर के दौरान अपने मेट्रो स्मार्ट कार्ड के तत्काल रीचार्ज करने के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकेंगे। इस ऐप की सबसे खास बात यह कि निर्धारित मेट्रो स्‍टेशन पर उतरते ही यात्रियों को उनका ऑर्डर डिलिवर हो जाएगा। डीएमआरसी ने इस ऐप को ‘मूमेंटम 2.0’ नाम दिया है। मेट्रो अधिकारियों ने इस ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि यात्री सफर के दौरान इस ऐप की मदद से शॉपिंग करने के अलावा प्रमुख स्थानों तक संपर्क समेत कई अन्‍य सेवाओं की भी बुकिंग व भुगतान करा सकेंगे।

delhi metro

दिल्‍ली मेट्रो

इस ऐप के बारे में डीएमआरसी ने रविवार को नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी। डीएमआरसी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि, 'यह ऐप देश का पहला वर्चुअल शॉपिंग ऐप होगा। इस ऐप पर जाकर मेट्रो यात्री सफर के दौरान कई उत्पाद खरीद सकेंगे। साथ ही कई सेवाओं की बुकिंग व भुगतान करा सकेंगे। यात्रियों के अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचते ही उनका ऑर्डर पूरा कर दिया जाएगा।' 'दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के अनुसार मोमेंटम 2.0 ऐप को शुरू करने के लिए कई ई-कॉमर्स को इससे जोड़ा जा रहा है। इसके संचालन के लिए डीएमआरसी ने एक टॉप ई-कॉमर्स कंपनी के साथ करार भी किया है।

End of Feed