साउथ दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके की रहने वाली एक महिला की नोएडा में हुई हत्या के मामले का खुलासा दिल्ली पुलिस ने कर लिया है। महिला की बॉडी 9 सितंबर की सुबह ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में मिली थी। उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। चेहरे और बॉडी पर एसिड भी डाला गया था। इस मामले में ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
11 लाख की उधारी में गई जान
मामले की सूचना मिलने के बाद अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पता चला कि महिला के साथ काम करने वाले सहयोगी ने ही महिला की हत्या की है। महिला ने उसे 11 लाख रुपए उधार दिए थे। लेकिन रुपए वापस मांगने पर सहकर्मी मो.जाकिर ने हत्या कर दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार और तेजाब का बोतल भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने क्या बताया
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि दक्षिणपुरी में रहने वाली महिला ने ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 सितंबर की सुबह उनका भाई उनकी मां को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। वह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रेलवे में टेक्निकल सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करती हैं। इसी बीच 9 सितंबर की सुबह महिला का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में मिला। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। चेहरे और शरीर पर तेजाब डाला गया था। तब अंबेडकर नगर पुलिस ने भी हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि 2018-19 में महिला ने अपने सहकर्मी मो. जाकिर को 11 लाख रुपए उधार दिए थे। जाकिर भी निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर टेक्निकल सुपरवाइजर है।
कैसे हुआ शक
परिजनों से पूछताछ के बाद जांच में पता चला कि 8 सितंबर की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बाद महिला की हत्या के बाद जाकिर भी चला गया था। यह भी पता चला कि वह एक सप्ताह के लिए छुट्टी पर चला गया है। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। आखिकर 12 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने महिला से 11 लाख रुपए उधार ले रखा था। वह रुपए वापस मांग रही थी। तब उसने हत्या की योजना बनाई। फिर महिला को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दी। फिर शव की पहचान न हो इसलिए चेहरे और शरीर पर तेजाब डाल दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
