Christmas 2023: दिल्‍ली में इन 4 जगहों पर होगा क्रिसमस का शानदार सेलिब्रेशन, यहां जानें टाइमिंग और खर्च

Christrmas 2023: दिल्‍ली-एनसीआर में क्रिसमस के मौके पर बहुत सी जगहों पर सेलिब्रेशन होगा। इनमें से चार जगह बेहद खास हैं, अगर आप भी इन इवेंट का हिस्‍सा बनना चाहते हैं तो पढ़ें पूरी खबर:

Christrmas 2023: अगर आप भी दिल्‍ली में हैं और बेहतरीन क्रिसमस पार्टियों का लुत्‍फ उठाना चाहते हैं तो घबराइए नहीं। हम आपको बताने जा रहे हैं वे कौन से स्‍थान हैं जहां पर आपको क्रिसमस की पूरी वाइब मिलेगी। हालांकि शहर में बहुत से पुराने चर्च हैं जहां पर क्रिसमस के मौके पर लोगों की काफी भीड़ रहती है। कई चर्च का इतिहास लोगों को क्रिसमस के मौक पर आकर्षित करता है। बता दें कि हम दिल्‍ली-एनसीआर में कुल 4 स्‍थान हैं जहां पर क्रिसमस की पार्टी का शानदार सेलिब्रेशन होता है। इन जगहों पर युव‍क-युवतियां और बच्‍चे आपको पार्टी एन्‍जॉय करते दिखेंगे। वहीं, बुजुर्ग भी इन स्‍थानों की वाइब का पूरा लुत्‍फ उठाते हैं।

​Christmas 2023, Christmas Celebration in Delhi NCR, Christmas Celebration Parties in Delhi, Delhi Christmas Events, Delhi News Today

दिल्‍ली में क्रिसमस का आयोजन। (सांकेतिक फोटो)

प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन

दिल्‍ली के पास नोएडा सेक्टर 72 में पप्स एंड कप्स नामक जगह है। यहां पर आप प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर सेलिब्रेशन 24 दिसंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा। यहां पार्टी में शामिल होने के लिए एन्‍ट्री फीस का टिकट 99 रुपये है। जहां पर आपको लाइव म्यूजिक और कॉकटेल परोसा जाएगा। अगर आप भी यहां जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो आपको निकटतम मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन पर नोएडा सेक्टर 51 जाना होगा।

End of Feed