Chirag Delhi flyover: दिल्ली में आश्रम फ्लाइओवर के खुलने से राहत महसूस कर रहे लोगों को फिर से ट्रैफिक जाम के लिए तैयार रहना होगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से अब साउथ दिल्ली के चिराग दिल्ली फ्लाइओवर की रिपेयरिंग का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया।
जाम से बचने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह।
फ्लाइओवर की रिपेयरिंग का काम शुरू
चिराग दिल्ली फ्लाइओवर की रिपेयरिंग का काम शुरू हो गया है। ऐसे में फ्लाइओवर के एक हिस्से को ट्रैफिक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में दक्षिणी दिल्ली के कुछ मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आज सोमवार को पूरी संभावना है। लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे मरम्मत कार्य के कारण बाहरी रिंग रोड पर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का एक हिस्सा अगले 25 दिनों तक बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक नेहरू प्लेस से आईआईटी फ्लाईओवर तक के मार्ग पर मरम्मत का काम पहले किया जाएगा।एक मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगादिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि एक मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा जबकि दूसरा चालू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी परामर्श के मुताबिक नेहरू प्लेस से आईआईटी फ्लाईओवर तक के मार्ग पर मरम्मत का काम पहले किया जाएगा। उसके बाद आईआईटी फ्लाईओवर से नेहरू प्लेस तक दूसरे मार्ग का काम किया जाएगा। ऐसे में फ्लाईओवर 50 दिन तक बंद रहेगा।
ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है
फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के कारण मालवीय नगर, पंचशील पार्क और वसंत कुंज सहित दक्षिण दिल्ली के सभी प्रमुख क्षेत्रों की ओर जाने वाले मार्गों पर यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए आवश्यक मार्ग परिवर्तन का सुझाव दिया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मार्ग बंद होने से सड़क पर ट्रैफिक जाम बढ़ सकता है। आम जनता को असुविधा हो सकती है।इन रास्तों का करें इस्तेमाल
एडवाइजरी में बताया गया है कि आउटर रिंग रोड पर आईआईटी दिल्ली से ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आईआईटी फ्लाईओवर से अरबिंदो मार्ग की ओर बाएं मुड़ें और रिंग रोड पर जाएं और लाला लाजपत राय मार्ग की ओर मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे दाएं मुड़ें अपने गंतव्य तक पहुंचें। एडवाइजरी में कहा गया है कि मार्ग बंद होने से सड़क पर ट्रैफिक जाम बढ़ सकता है। आम जनता को असुविधा हो सकती है। रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डे, अस्पतालों आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रस्थान की योजना पहले से बना लें और देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।दिल्ली-गुरुग्राम एनएच 48 के कुछ हिस्से बंद होंगे
आपको बता दें कि आने वाले दिनों में दिल्ली-गुरुग्राम एनएच 48 के कुछ हिस्से 90 दिन के लिए बंद होंगे, वैकल्पिक रूट्स को यात्रियों को देखना होगा।सामान्य दिनों में अगर आप दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर सफर करें तो जाम जैसे हालात का सामना करते ही होंगे। इन सबके बीच फ्लाइओवर और अंडरपास निर्माण की वजह से एनएच 48 का कुछ हिस्सा 90 दिन के लिए बंद किया जाएगा। ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या और बढ़ेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
