रोहिणी में मचा हड़कंप; वसुंधरा अपार्टमेंट का बड़ा हिस्सा गिरा, कई टू व्हीलर हुए क्षतिग्रस्त

दिल्ली के रोहिणी इलाके में वसुंधरा अपार्टमेंट का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सौभाग्यवश हादसे के वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, अपार्टमेंट के नीचे खड़ी कई टू व्हीलर वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Rohini Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, अपार्टमेंट के नीचे खड़े कई टू व्हीलर वाहनों को इस दुर्घटना में नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

End of Feed