दिल्ली

Delhi Crime News: युवक के चेहरे, गर्दन और पेट पर 17 बार चाकू से वार, मौके पर मौत; देखें Video

शायद इससे डरावना कुछ नहीं हो सकता है। दिल्ली के भजनपुरा में सड़क किनारे एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शख्स को एक दो नहीं उसके, चेहरे, गर्दन और पेट पर 17 बार चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मौके पर उसकी मौत हो गई-

Image

दिल्ली में चाकू मारकर युवक की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Crime News: दिल्ली के भनजपुरा से दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चंद सकेंड में एक इंसान की जिंदगी खत्म हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना भजनपुरा के गमरी एक्टेंशन का है। जहां दो लड़के आपस में बात कर रहे थे। तभी एक तीसरे शख्स की एंट्री हुई और उसने अचानक से वहां मौजूद एक शख्स को चाकू से गोदना शुरू कर दिया और एक के बाद एक 17 वार चाकू से वार किया, जिसके बाद अपराधी वहां से भाग निकला और युवक वहीं गिर पड़ा।

17 बार किया चाकू से वार

सीसीटीवी फुटेज में दूसरा लड़का वहीं टकटकी लगाकर देखता रहा। मगर कुछ कर नहीं सका। वीडियों में एक लड़का बैठा हुआ दिख रहा है और एक लड़का खड़ा नजर आ रहा है। खड़ा हुआ शख्स सुमित है। तभी एक टोपी पहने लड़का आया और चाकू से सुमित पर वार करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुमित घायल होकर वहीं में गिर गया है और आरोपी वहां से भाग निकला।

युवकी मौके पर मौत

बता दें कि मामला 11 जुलाई भजनपुरा के गामरी एक्सटेंशन का है। जहां एक सुमित नाम के लड़के पर चाकू से एक दो नहीं, बल्कि पूरे 17 बार उसके चेहरे, गर्दन और पेट पर चाकू से हमला किया गया। जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!