Chaitanyananda Arrest: छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोपी बाबा चैतन्यानंद गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने आगरा से दबोचा

दिल्ली के एक कॉलेज में कई छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में बाबा चैतन्यानंद स्वामी उर्फ पार्थ सारथी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वामी पार्थ सारथी पर आरोप है कि उसने छात्रवृत्ति योजना का दुरुपयोग करते हुए छात्राओं का यौन शोषण किया और फर्जीवाड़ा कर आर्थिक लाभ उठाया। गिरफ्तारी से बचने के लिए बाबा लगातार जगह बदल रहा था। हाल ही में उसकी लोकेशन आगरा के पास ट्रेस हुई थी।

Chaitanyananda Arrest: कई छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में बाबा चैतन्यानंद स्वामी उर्फ पार्थ सारथी गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया। वह आगरा के होटल में छिपा हुआ था। उस पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) छात्रवृत्ति के तहत दिल्ली के एक कॉलेज में PGDM कोर्स कर रही छात्राओं से छेड़छाड़ और जालसाजी के गंभीर आरोप हैं। दिल्ली पुलिस ने बाबा चैतन्यानंद स्वामी उर्फ पार्थ सारथी के छेड़खानी मामले में FIR में धारा 351(3) जोड़ी है। यह धारा गैर-जमानती है और किसी को धमकी देने या हत्या करने के इरादे से धमकी देने के मामलों में लगाई जाती है। इससे पहले दर्ज FIR में धारा 351(2) शामिल थी।

chaitanyanand

पुलिस हिरासत में चैतन्यानंद


दो महीने से फरार था बाबा

पुलिस के अनुसार, स्वामी पार्थ सारथी पर आरोप है कि उसने छात्रवृत्ति योजना का दुरुपयोग करते हुए छात्राओं का यौन शोषण किया और फर्जीवाड़ा कर आर्थिक लाभ उठाया। यह पूरा मामला तब सामने आया जब कुछ पीड़ित छात्राओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंतकुंज नॉर्थ थाने में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ छात्राओं से यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। आरोप सामने आने के बाद से पिछले दो महीने से वह फरार चल रहा था।

End of Feed