दिल्ली

AIIMS दिल्ली में शुरू हुई मुफ्त रोबोटिक सर्जरी, कैंसर मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

कैंसर सर्जरी अब और आसान, AIIMS में 'da Vinci' रोबोट से होगा मुफ्त इलाज।AIIMS की नई पहल अब कैंसर के जटिल ऑपरेशन होंगे बिना दर्द और बिना खर्च के। देश में पहली बार AIIMS दिल्ली में कैंसर के लिए रोबोटिक सर्जरी का फ्री प्रोग्राम शुरू। हर मरीज को मिलेगा फायदा, रोबोट से सटीक और सुरक्षित कैंसर सर्जरी अब बिलकुल मुफ्त

Image

AIIMS दिल्ली में शुरू हुई मुफ्त रोबोटिक सर्जरी (फोटो- PTI)

AIIMS दिल्ली के कैंसर हॉस्पिटल में अब रोबोट की मदद से जटिल कैंसर सर्जरी की जाएंगी। इसके लिए "da Vinci" नाम का उन्नत सर्जिकल रोबोट लगाया गया है। इससे मरीजों को कम कट लगेगा, कम दर्द होगा और जल्दी ठीक होंगे। यह सभी सर्जरी बिलकुल मुफ्त में की जाएंगी।

अब तक 100 से ज्यादा मरीजों की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तकनीक से इलाज और भी आसान और सटीक होगा। यह सुविधा आम लोगों को बेहतर इलाज देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

AIIMS दिल्ली में कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यहां के डॉ. बी. आर. अंबेडकर इंस्टिट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल में अब रोबोटिक सर्जरी से इलाज शुरू हो गया है वो भी बिलकुल मुफ्त। इस खास सिस्टम का नाम है da Vinci सर्जिकल रोबोट, जो बेहद सटीक और कम दर्द वाली सर्जरी करने में मदद करता है।

AIIMS के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में इस तकनीक से अब तक करीब 100 सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी हैं। इससे मरीजों को छोटा चीरा, कम खून बहना, कम दर्द और जल्दी ठीक होने जैसे फायदे मिलते हैं। खास बात ये है कि rectum, esophagus, pancreas, मूत्र और स्त्री रोग से जुड़े कैंसर जैसे जटिल मामलों में भी यह तकनीक बेहद असरदार है।

AIIMS के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने बताया कि इस पहल से हर वर्ग का मरीज बिना किसी आर्थिक चिंता के उन्नत इलाज पा सकेगा। वहीं विभाग प्रमुख डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यह प्रोग्राम सरकारी अस्पतालों में कैंसर इलाज के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा।

भविष्य में इस तकनीक से जुड़े अनुभव और परिणाम डॉक्यूमेंट किए जाएंगे, जिससे देशभर के डॉक्टर और अस्पताल इससे सीख सकें और कैंसर इलाज की गुणवत्ता को बेहतर बना सकें। AIIMS का ये कदम भारत में कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

AIIMS दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर इंस्टिट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल में उन्नत रोबोटिक सर्जरी प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।

इस प्रोग्राम के तहत 'da Vinci' सर्जिकल रोबोट लगाया गया है, जिससे सर्जन अब जटिल कैंसर सर्जरी जैसे रेक्टम, इसोफेगस, पैंक्रियास, यूरोलॉजी और स्त्री रोग से जुड़े कैंसर का सटीक इलाज कर सकते हैं।

इस तकनीक से 100 से ज्यादा सर्जरी पहले ही ट्रायल के दौरान की जा चुकी हैं।

इससे मरीजों को कम चीरा, कम रक्तस्राव, कम दर्द और जल्दी रिकवरी जैसे फायदे मिलते हैं।

AIIMS में 5 प्रशिक्षित सर्जन इस तकनीक से सर्जरी कर रहे हैं।

निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने कहा कि ये सभी सर्जरी पूरी तरह मुफ्त में की जाएंगी, जिससे हर वर्ग को बराबर इलाज का मौका मिलेगा।

भविष्य में इस प्रोग्राम से जुड़े रिसर्च और बेस्ट प्रैक्टिस को देशभर में साझा किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार