14 जनवरी से 21 जनवरी तक AAP चलाएगी 'घर बचाओ, भाजपा हटाओ' कैंपेन, कहा-गरीबों से नफरत करती है BJP

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 05:43 PM IST

AAP on BJP: आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार दिल्ली की सभी झुग्गियों को ध्वस्त करना चाहती है, इसके विरोध में 14 जनवरी से आप विधायक घर बचाओ और भाजपा हटाओ अभियान शुरू करेंगे।

AAP Attack on BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र की भाजपा सरकार (BJP) पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि भाजपा की सरकार झुग्गी वालों को इस ठंड में उजाड़ने में लगी हुई है, आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि इसके विरोध में 14 जनवरी से आप विधायक घर बचाओ और भाजपा हटाओ अभियान शुरू करेंगे।

AAP ON BJP

AAP का कहना है कि केंद्र सरकार दिल्ली में गरीब लोगों की झुग्गी को तोड़ रही है

AAP का कहना है कि केंद्र सरकार दिल्ली में गरीब लोगों की झुग्गी को तोड़ रही है, उन्हें इस ठंड में बेघर कर रही है जिसके विरोध में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक घर बचाओ भाजपा हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

End of Feed