Delhi: सिसोदिया-सत्येंद्र का 'रिप्लेसमेंट' बन पाएंगे ये दो चेहरे? समझिए, किन मोर्चों पर भारद्वाज-आतिशी हैं मजबूत

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 1, 2023, 09:54 PM IST

उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पूरे देश को दिल्ली के पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर गर्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘हो रहे अच्छे कार्यों को रोकने के लिए’’ उन्हें (सिसोदिया और जैन) गिरफ्तार किया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और एक्स-कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की जगह मंत्रिमंडल में आम आदमी पार्टी (आप) के दो चेहरे एंट्री पा सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बुधवार (एक मार्च, 2023) को सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए पार्टी विधायक आतिशी मारलेना और सौरभ भारद्वाज के नाम उप-राज्यपाल को भेजे हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को मामले से जुड़े सूत्रों ने दी।

Saurabh Bharadwaj Atishi Marlena

AAP के सौरभ भारद्वाज और आतिशी मारलेना। (फाइल)

वैसे, नए मंत्रियों की नियुक्ति होने तक सिसोदिया के विभाग कैलाश गहलोत और आनंद को दिए गए हैं। पर आतिशी का दिल्ली मंत्रिमंडल में पहली महिला मंत्री बनना लगभग तय है। ये दोनों ही नेता अक्सर मीडिया में बातचीत में सबसे आगे रहे हैं और पार्टी की ओर से होने वाले विभिन्न प्रदर्शनों में भी अग्रिम मोर्चे पर पार्टी का झंडा बुलंद किए रहते हैं।

End of Feed