दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, कब बरसेंगे झमाझम मेघ?

आज का मौसम दिल्ली, 6 July 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में इस हफ्ते हल्की बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज भी यहां हल्की बारिश होगी। जिससे उमस भरी गर्मी में इजाफा होने के आसार हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 से 11 जुलाई तक होगी हल्की बारिश
  • उमस भरी गर्मी में होगा इजाफा
  • 28 जून के बाद नहीं हुई झमाझम बारिश

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में हल्की बारिश के चलते लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। बीते कई दिन से यहां झमाझम बारिश नहीं हुई है। राजधानी में काले बादल आसमान में छा रहे हैं, फिर भी ये बादल जमकर बरसात नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में फिलहाल तेज बारिश की संभावना नहीं है। अभी यहां हल्की बारिश ही रहने वाली है। इसके कारण तापमान बढ़ेगा और साथ ही उमस वाली गर्मी का दौर भी तेज हो जाएगा। हालांकि दिल्ली का मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं होगा, बल्कि यहां बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे उमस से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

Rain Weather

आज हल्की बारिश होने की संभावना

आज दिल्ली में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहने वाले हैं और हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही बिजली कड़कने और आंधी आने की भी संभावना है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 7 से 11 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हल्की रहने के आसार हैं। कम बारिश होने के कारण हीट इंडेक्स बढ़ सकता है साथ ही वेट बल्ब टेंप्रेचर भी बढ़ने के आसार हैं। इससे लोगों को अधिक गर्मी महसूस होती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

End of Feed