मॉनसून की रफ्तार में आएगी तेजी! दिल्ली में आज आंधी-बारिश के आसार, 29 जून के बाद झमाझम बरसेंगे मेघ

आज का मौसम दिल्ली, 25 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं। मॉनसून भी अब रफ्तार पकड़ रहा है और जल्द ही दिल्ली पहुंच जाएगा। 29 जून के बाद दिल्ली में बारिश बढ़ने वाली है। जिससे तापमान में गिरावट भी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में लू का सीजन खत्म
  • उमस भरी गर्मी कर रही परेशान
  • 27 जून तक एंट्री मारेगा मॉनसून

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में लू का दौर खत्म हो गया है और जल्द ही मॉनसून दस्तक देने वाला है। राजधानी में फिलहाल नमी बढ़ गई है और नमी भरी हवाएं भी पहुंच रही हैं। इस दौरान दिल्ली में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हीट इंडेक्स 53 डिग्री बना रहा। मॉनसून भी अब तेजी से आगे बढ़ने वाला है। दिल्ली में 27 जून तक मॉनसून एंट्री मार सकता है। मॉनसून के पहुंचने में एक दिन आगे पीछे भी हो सकता है। दिल्ली में 29 जून के बाद बारिश बढ़ जाएगी। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे अधिकतम तापमान भी कम होकर 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Rain Weather

दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना

दिल्ली में आज आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही आंधी और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 26 से 28 जून के बीच बादल छाए रहने वाले हैं। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी और नमी का स्तर भी अधिक रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

End of Feed