दिल्ली में फिर लौटी जानलेवा लू! आज से 4 दिन के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट, भीषण गर्मी करेगी परेशान

आज का मौसम दिल्ली, 10 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में एक बार फिर भीषण लू का दौर शुरू होने जा रहा है। राजधानी में आज से चार दिन तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को तेज गर्मी का प्रकोप भी झेलना पड़ेगा।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में एक बार फिर से लू का प्रकोप देखने को मिलने वाला है। यहां जानलेवा लू का दौर फिर से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही चिलचिलाती गर्मी भी परेशान करेगी। दिल्ली में रविवार से ही गर्मी बढ़ने लगी है। आज भी लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी, इसके साथ ही लू भी चलेगी। मौसम विभाग ने आज से चार दिन तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कम से कम 15 जून तक लू चलने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

लू का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आज लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करने वाली है। दोपहर में तेज धूप निकलेगी और शाम को धूल भरी आंधी के साथ सतही हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में सोमवार से चार दिन तक लू चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

End of Feed