बस पूरा होने ही वाला है पंजाबी बाग फ्लाइओवर का काम, अगस्त में फर्राटा भर पाएंगे आप!

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में बन रहा क्लब रोड फ्लाइओवर का काम 90 फीसद तक पूरा हो चुका है। PWD का कहना है कि इस फ्लाइओवर पर अगस्त तक काम पूरा हो जाएगा। चलिए जानते हैं इस फ्लाइओवर और WDITCD पर ताजा अपडेट -

देश की राजधानी दिल्ली में देश और दुनियाभर के लोग आते हैं। यहां सड़कों को जाम से बचाने के लिए जगह-जगह फ्लाइओवर बनाए गए हैं। ऐसा ही एक और फ्लाइओवर पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बन रहा है। क्लब रोड फ्लाइओवर का निर्माण कार्य 90 फीसद तक पूरा हो चुका है। PWD अधिकारियों का कहना है कि इसी साल अगस्त में इस फ्लाइओवर का काम पूरा हो जाएगा। काम पूरा होते ही दिल्ली के लोग इस फ्लाइओवर पर भी फर्राटा भर पाएंगे।

Punjabi Bagh Flyover

क्लब रोड फ्लाइओवर वेस्ट दिल्ली इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर डेवलपमेंट (WDITCD) के तहत बनाए जा रहे दो में से एक फ्लाइओवर है। इसके तहत पंजाबी बाग और राज गार्डन फ्लाइओवर के बीच स्ट्रीट नेटवर्क बनाया जा रहा है।

End of Feed