दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर बदलेगा रंग, जानें कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: धूप की गर्माहट से तापमान में वृद्धि होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश दस्तक देने को तैयार है। आइए जानें की शनिवार को यहां का मौसम कैसा रहेगा।

Image

दिल्ली-NCR मौसम का हाल

Photo : iStock

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में ठंड अब कम होने लगी है। दिन में निकलने वाली धूप की तपिश से तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली एनसीआर में लोगों को सुबह के समय ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर आते-आते जैकेट की जरूरत कम होने लगी है। इसे देख लोगों को लगने लगा है कि अब सर्दियां गई। सर्दियों की विदाई का समय आ गया। तो ऐसा नहीं है। दिल्ली का मौसम फिर बदलने को तैयार है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले तीन दिनों तक लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। धूप की तपिश से तापमान में बढ़ोतरी होगी। उसके बाद फिर मौसम बदलेगा और ठंड एक बार फिर दस्तक देगी। आइए मौसम के बदलते रंग के बीच जानें कैसा रहेगा शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह की शुरुआत हल्के से मध्यम स्तर कोहरे के साथ हुई है। समय बढ़ने के साथ कोहरा खत्म हो जाएगा। सुबह की ठंड के बाद दिन में धूप निकले से तापमान में वृद्धि होगी। तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज सुबह का तापमान 7.3 दर्ज किया गया। दोपहर में यहां अच्छी धूप भी निकली। दिल्ली में शनिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। दोपहर में धूप भी खिलेगा। IMD के अनुसार शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो तीन दिनों तक लोगों को सर्दी से राहत रहेगी। तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान के बढ़कर 26 से 27 पहुंचने की उम्मीद भी की जा रही है। 18 फरवरी को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। 19 फरवरी को शहर का आसमान पूरी तरह से बादल से ढका हुआ रहेगा, जिससे तापमान में कमी आएगी। 19 से बाद 20 फरवरी को दिल्ली-नोएडा में तेज बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान गिरने और ठंड की वापसी की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article