Delhi News: नई सीमापुरी में पांच मंजिला मकान गिरने के बाद जागा MCD, एक इमारत पर चला बुलडोजर तो तीन को थमाए नोटिस

Delhi News: दिल्ली के नई सीमापुरी में पांच मंजिला मकान गिरने की घटना के बाद MCD हरकत में आ गया है। निगम ने कार्रवाई करते हुए एक इमारत पर बुलडोजर चलाया है, जबकि तीन अन्य इमारतों को नोटिस जारी किए हैं। हादसे के बाद इलाके की अन्य खतरनाक इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के नई सीमापुरी इलाके में पांच मंजिला मकान गिरने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने एक इमारत को ध्वस्त कर दिया है, जबकि तीन अन्य इमारतों को नोटिस जारी किए हैं। इस कदम का उद्देश्य इलाके में संभावित खतरों की पहचान करना और किसी अन्य दुर्घटना की आशंका को कम करना है।

New Seemapuri Building Collapse

नई सीमापुरी में हादसे के बाद MCD का एक्शन

दूसरी इमारतों की मजबूती और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

जानकारी के अनुसार, नई सीमापुरी के ई-ब्लॉक में पांच मंजिला मकान गिरने की घटना के बाद क्षेत्र में स्थित दूसरी इमारतों की मजबूती और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घनी आबादी वाले इस इलाके में इमारतों की स्थिति की जांच करना महत्वपूर्ण हो गया है। हादसे के बाद निगम ने आसपास की इमारतों का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की है।

End of Feed