Delhi Blackout: दिल्ली में आज रात 8:30 बजे बुझेंगी गैर-जरूरी बत्तियां, 'अर्थ ऑवर' की तैयारी; जानें क्या है यह

दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (BSES और Tata Power DDL) ने उपभोक्ताओं से शनिवार, 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक 'अर्थ ऑवर' में भाग लेने की अपील की है। इस एक घंटे के दौरान गैर-जरूरी लाइटें और बिजली उपकरण बंद रखकर लोग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अपना योगदान दे सकते हैं।

Delhi Earth Hour: दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों के बीच आज, शनिवार को 'अर्थ ऑवर' मनाया जाएगा। दिल्ली की तीनों बड़ी बिजली वितरण कंपनियों टाटा पावर डीडीएल, बीएसईएस राजधानी (BRPL) और बीएसईएस यमुना (BYPL) ने दिल्ली के 2.25 करोड़ से अधिक निवासियों से अपील की है कि वे शनिवार रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अपने घरों और वर्क प्लेसेस की गैर-जरूरी लाइटें और बिजली के उपकरण बंद रखें।

Earth Hour 2026 Delhi

कल रात 8:30 से 9:30 बजे तक बिजली उपकरण बंद रखने की अपील

इस साल की थीम: 'पृथ्वी के लिए एक घंटा दें'

WWF-India द्वारा शुरू किए गए इस वैश्विक अभियान का इस साल का विषय 'पृथ्वी के लिए एक घंटा दें' (Give an Hour for Earth) रखा गया है। इसका उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि सामूहिक रूप से किए गए छोटे प्रयास भी पर्यावरण पर सकारात्मक और गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। टाटा पावर के प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान उनके 'एक हरित भविष्य की ओर' के दर्शन का हिस्सा है।

End of Feed