शहर

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का प्रकोप; कम विजिबिलिटी के चलते अब तक 228 उड़ानें रद्द, 5 की गईं डायवर्ट

सोमवार को दिल्ली में घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे उड़ानों का संचालन अस्त-व्यस्त हो गया। कम दृश्यता के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कुछ विमानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ा गया। हालात को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को लगातार अपडेट रहने की सलाह दी है।

Dense Fog Disrupts Flight Operations at Delhi Airport (Symbolic Photo: Canva)

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट (सांकेतिक फोटो: Canva)

Delhi Airport Flight Cancellations: सोमवार को घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। कम विजिबिलिटी की वजह से विभिन्न एयरलाइनों ने कुल 228 उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि पांच उड़ानों को नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा, एक अधिकारी ने बताया। हालांकि, एयर इंडिया को छोड़कर किसी अन्य एयरलाइन ने रद्द या विलंबित उड़ानों का विस्तृत आंकड़ा साझा नहीं किया। एयर इंडिया ने सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लगभग 40 उड़ानों के रद्द होने की जानकारी दी थी। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अब तक कम दृश्यता के चलते कुल 228 उड़ानें, 131 प्रस्थान और 97 आगमन रद्द की जा चुकी हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट की लेटेस्ट एडवाइजरी

इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने सोमवार रात 10:12 बजे जारी ताजी एडवाइजरी में बताया कि उड़ान संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, हालांकि कुछ प्रस्थान और आगमन अभी भी प्रभावित रह सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। यात्रियों की सहायता के लिए सभी टर्मिनलों पर ग्राउंड स्टाफ मौजूद है। यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद।

एयर इंडिया द्वारा रद्द की फ्लाइट्स

इससे पहले एयर इंडिया द्वारा अब तक रद्द की गई उड़ानों की सूची में एआई2767 / 2768, एआई1787 / 1872, एआई1721 / 1837, एआई1701 / 1806, एआई1725 / 1860, एआई1745 / 1890, एआई1797 / 1838, एआई1703 / 1884, एआई2653 / 2808, एआई2469 / 2470, एआई866, एआई1737 / 1820, एआई1719 / 1844, एआई1785 / 1851, एआई2495 / 2496, एआई1715 / 1816, एआई3313 / 3314, एआई881 / 882 और एआई2465 / 2880 शामिल हैं।

इंडिगो एयरलाइंस ने क्या बताया?

इससे पहले, इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हवाई अड्डों पर घने कोहरे को देखते हुए यात्रा संबंधी चेतावनी जारी की है। एयरलाइन ने बताया कि सुबह के समय लंबे समय तक कम दृश्यता रहने के कारण उड़ानों में देरी हुई और शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। सुरक्षा कारणों से कुछ उड़ानों को रद्द भी किया गया। इंडिगो ने यह भी कहा कि प्रभावित यात्रियों को व्हाट्सऐप और ईमेल के माध्यम से पहले ही जानकारी दी जा रही है। कोहरे के कारण रद्द की गई उड़ानों की पूरी सूची एयरलाइन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन यात्रियों की उड़ान प्रभावित हुई है, वे अपनी टिकट को पुनः बुक कर सकते हैं या रिफंड लेने का विकल्प चुन सकते हैं।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article