शहर

Weather Updates: Delhi NCR में बारिश को लेकर नया अपडेट, जानें शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में बुधवार को काफी तेज बारिश हुई। बारिश के बाद दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव हो गया। इसके साथ ही यातायात को लेकर भी दिक्कतें आई। इसी बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। जानें शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Image

फाइल फोटो।

Photo : IANS

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में बुधवार शाम हुई तेज बारिश से लोगों का हाल बेहाल हो गया। जगह-जगह पानी भर जाने की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश से पूरे एनसीआर का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, छह अगस्त तक लोगों को बारिश का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश होगी। हालांकि, बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिल गई है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में छह अगस्त तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की आशंका जताई गई है। एक अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं, दो अगस्त को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बना रहेगा।

दिल्ली में छह अगस्त तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तीन और चार अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद पांच और छह अगस्त को अधिकतम पर 34 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में पांच और छह अगस्त को भारी बारिश की उम्मीद है।

दिल्ली में बारिश से हाल बेहाल

बता दें कि बुधवार शाम से हुई तेज बारिश से एनसीआर में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। देर रात तक लोग दिल्ली और नोएडा में लंबे-लंबे जाम से जूझते दिखाई दिए। नोएडा में देर रात तक पुलिसकर्मी और यातायात कर्मी सड़कों पर मौजूद दिखाई दिए। दिल्ली के कई इलाके, खासतौर से लुटियन जोन में भी कई जगहों पर भारी जलभराव देखने को मिला। इस भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक अगस्त को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

MP में विकास का मेगा प्लान : सड़क, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर खर्च होंगे 10,630 करोड़; मोहन कैबिनेट ने और क्या दिया?

MP में विकास का मेगा प्लान : सड़क, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर खर्च होंगे 10,630 करोड़; मोहन कैबिनेट ने और क्या दिया?

Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

'विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं': मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

'विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं': मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर