LIVE
Monsoon Updates: हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, सड़कों पर जलजमाव; तेज बारिश से तालाब बनी नोएडा की सड़कें
Monsoon Updates: हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, सड़कों पर जलजमाव; तेज बारिश से तालाब बनी नोएडा की सड़कें
JUN 28, 2024 16:58 IST
हरियाणा में जारी भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 30 जून को मानसून दस्तक देगा। इस बीच 29 और 30 जून को अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, मेवात, करनाल, पंचकूला, पलवल और यमुनानगर में बारिश की संभावना जताई गई है।
JUN 28, 2024 16:36 IST
बारिश के बाद दिल्ली में बिजली आपूर्ति बाधित
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के शुरू होती ही बिजली ठप हो गई। बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने बताया कि शहर के जलभराव वाले इलाकों में तकनीकी खराबी और एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। द्वारका, जंगपुरा और लक्ष्मीनगर के लोगों ने बताया कि इन क्षेत्रों में सुबह बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। डिस्कॉम के अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बिजली की लाइनें, खंभे आदि क्षतिग्रस्त हुए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है। हालांकि मरम्मत का कार्य चल रहा है और जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
JUN 28, 2024 16:09 IST
झारखंड में तीन दिन तक लगातार बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार को अगले तीन दिन तक झारखंड में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून से लेकर 1 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 28, 2024 14:57 IST
आईएमडी ने बताया दिल्ली पहुंचा मानसून
दिल्ली में मानसून की दस्तक हो गई है। पिछले दिनों आईएमडी ने 30 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी। लेकिन मानसून समय से पहले दिल्ली पहुंच गया है। अब दिल्ली के लोगों को बीच-बीच में पड़ने वाली उमस वाली गर्मी और लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली में मानसून की दस्तक के साथ गर्मी की छुट्टी हो गई है।
JUN 28, 2024 13:06 IST
JUN 28, 2024 12:30 IST
Noida Waterlogging: बारिश के बाद नोएडा में भी जलभराव, तैरती नजर आई गाड़ियां
Noida Rain : दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति है। नोएडा के बोटैनिकल गार्डन समेत कई मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2024 12:11 IST
तेज बारिश से तालाब बनी नोएडा की सड़कें, जाम के कारण सरदर्द बढ़ा
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति है। नोएडा के बोटैनिकल गार्डन समेत कई मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
JUN 28, 2024 10:18 IST
आइटीओ के रास्ते पर एक घंटे से जाम
आइटीओ जाने वाले रास्ते पर एक घंटे से ज्यादा वक्त से जाम लगा हुआ है। जो लोग अपने काम काज, दफ्तर जाने के लिए बसों और ऑटो में सवार थे वो अब पैदल ही निकल पड़े हैं।
JUN 28, 2024 08:20 IST
JUN 28, 2024 08:20 IST
JUN 28, 2024 08:19 IST
JUN 28, 2024 08:18 IST
एनसीआर के इन इलाकों में बारिश
राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में तड़के सुबह से झमाझम बारिश देखी जा रही है। सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है। उधर, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेज में भी तेज बारिश जारी है। वहीं, गाजियाबाद समेत एनसीआर क्षेत्र के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच आसमान से राहत बरस रही है। बारिश की दस्तक तापमान के तेवर ढीले पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
JUN 28, 2024 08:18 IST
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलजमाव
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हो रही भारी बारिश ने सरकार के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। कई जगह अत्यधिक जलजमाव के कारण कारें पानी में डूब गई हैं। आइये जानते हैं पहली बारिश में कहां-कहां दिक्कतें हैं।
JUN 28, 2024 08:18 IST
यूपी और हरियाणा क्षेत्र में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मिताबिक, आगामी 2 घंटो के दरम्यान दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों जैसे-सोनीपत, खरखोदा, झज्जर, सोहना, पलवल, बरौत, बागपत, खेकड़ा, पिलखुआ, सिंकदराबाद सहित पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में तेज से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी।
JUN 28, 2024 08:18 IST
2 से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून हो एक्टिव
आईएमडी के अनुसार, 'अगले 2 से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों में पहुंचेगा।
JUN 28, 2024 08:18 IST
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। जहां, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है
