Delhi News: सरेआम फायरिंग से दहली दिल्ली, युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। बदमाशों ने 7 राउंड की फायरिंग की, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Delhi Murder News: दिल्ली से फायरिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शुक्रवार देर रात वेलकम इलाके में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर करीब 7 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान 24 वर्षीय फैजान उर्फ फज्जी के तौर पर हुई है।

delhi murder

दिल्ली में युवक की हत्या (ANI)

CCTV फुटेज की जांच कर रही पुलिस

यह वारदात वेलकम इलाके में मिस्टर किंग लॉज कैफे के बाहर हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए कैफे में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

End of Feed