Delhi News: आज देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, दो रूट पर नहीं मिलेगी सुविधा, जानें आखिरी ट्रेन की टाइमिंग

Delhi News: दिल्ली में आज शुक्रवार 30 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते मेट्रो सेवाएं रात 12 बजे तक जारी रहेंगी। हालांकि, दो लाइनों पर यह सुविधा नहीं मिलेगी। जानिए किन लाइनों पर मिलेगी सुविधा और कहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार 30 अक्टूबर को मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को देखते हुए मेट्रो ट्रेन सेवाओं का समय बढ़ाने का फैसला किया है। जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'ऑरा इंडिया टूर 2026' कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की ट्रेनें आज देर रात 12 बजे तक चलेंगी। इस फैसले से कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले लगभग 70 हजार दर्शकों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

Delhi Metro PTI

आज देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो

DMRC के मुताबिक, मेट्रो नेटवर्क की लगभग सभी लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो पर यह सुविधा लागू नहीं होगी। ऐसे में अगर आप आज रात कॉन्सर्ट देखकर घर लौटने की योजना बना रहे हैं तो मेट्रो की बढ़ी हुई सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

End of Feed