CJP Protest: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 10 अक्टूबर को 57 स्टेशनों के गेट बंद करने की तैयारी

CJP Protest: दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी से 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद करने और जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का अनुरोध किया है। यात्रियों को मेट्रो की ताजा एडवाइजरी देखने की सलाह दी गई है।

CJP Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी (CJP) प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी है। जंतर-मंतर समेत नई दिल्ली के कई इलाकों में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही की फ्रीक्वेंसी कम करने को भी कहा गया है।

delhi metro (2)

. CJP Protest: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने की तैयारी। ANI

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी, ट्रांसपोर्ट रेंज की ओर से लिखे गए पत्र के मुताबिक, इन व्यवस्थाओं को 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू करने का अनुरोध किया गया है। 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक ये पाबंदियां जारी रखने की बात कही गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से किया गया यह अनुरोध अपने आप में सभी संबंधित स्टेशनों पर गेट बंद होने की अंतिम पुष्टि नहीं है।

End of Feed