Maidangarhi News: दिल्ली के फार्महाउस में माली की पीट-पीटकर हत्या, गर्दन पर गंभीर चोट के निशान; वारदात के बाद साथी फरार

Maidangarhi Delhi News Today: दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके के एक फार्महाउस में 28 वर्षीय माली इश्तियाक अली की संदिग्ध परिस्थितियों में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार सहकर्मी की तलाश शुरू कर दी है।

Maidangarhi Delhi News Today: दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में 28 वर्षीय माली की संदिग्ध परिस्थितियों में पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इश्तियाक अली के रूप में हुई है, जिसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। वारदात के बाद से ही उसके साथ कमरे में रहने वाला दूसरा माली मौका-ए-वारदात से गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार संदिग्ध की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

dead body istock

कहासुनी के बाद साथी ने मारा (सांकेतिक चित्र)

2 सितंबर को मिली थी पीसीआर कॉल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर को शाम लगभग 4:12 बजे मैदानगढ़ी स्थित फार्महाउस के एक कमरे में युवक का शव औंधे मुंह पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे के भीतर इश्तियाक अली मृत अवस्था में मिला। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि इश्तियाक की गर्दन पर किसी भारी या धारदार चीज के निशान थे और शरीर पर भी पिटाई के कई निशान मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना कर कई अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस को कमरे से शराब की खाली बोतलें और कुछ अन्य सामान मिला है, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

End of Feed