दिल्ली में आज का मौसम (24 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटे में ही मौसम ने कई रंग दिखा दिए हैं। सोमवार को सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। लेकिन दिन तक मौसम ने करवट बदल ली और अचानक तेज धूप निकल आई। शाम तक ऐसे ही धूप-छांव का खेल देखने को मिला। जिसके बाद शाम को तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंडक का एहसास होने लगा। आज की सुबह भी सर्द महसूस हुई। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहने वाला है?
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बादलों की आवाजाही के बीच दिन में धूप भी खिली रहेगी। लेकिन धूप का असर कुछ कम रह सकता है। जिससे तापमान में भी ज्यादा बढ़ोत्तरी के आसार नहीं है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में कल भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
दिल्ली-NCR में दो दिन बाद होगी बारिश
दिल्ली-NCR में दो दिन बाद मौसम बदलने वाला है, एक बार फिर से राजधानी में बारिश की फुहारें पड़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे दिल्ली से सटे शहरों में भी बारिश के आसार हैं। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद 27 और 28 मार्च को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। 29 मार्च को फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
