दिल्ली में आज का मौसम (16 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। गुरुवार सुबह राजधानी में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे लुढ़ गया। दिल्ली के लोग पिछले कई दिनों से शीतलहर का सामान कर रहे हैं। जिस कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। ठंड के साथ गलन भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। दिल्ली में आज भी कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि दिनभर राजधानी में कैसा मौसम रहने वाला है:
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के समय घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही शीतलहर की स्थिति भी बनी रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा भी छंट जाएगा। दोपहर में धूप खिलने की भी संभावना है। शाम के समय आंशिक रूप से बादल आसमान में छाए रह सकते हैं। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
| दिल्ली के इलाके | न्यूनतम तापमान |
| सफदरजंग | 2.9 डिग्री |
| पालम | 2.3 डिग्री |
| आयानगर | 2.7 डिग्री |
| लोधी रोड | 3.4 डिग्री |
| रिज | 3.5 डिग्री |
दिल्ली में पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम
दिल्ली में गुरुवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। इस दौरान शहर में शीतलहर की स्थिति भी जारी रही। सर्द हवाओं के चलते सुबह कड़ाके की सर्दी से ठिठुरन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान भी लुढ़कर 2.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि दिन में अच्छी धूप भी खिली रही। जिससे ठंड से राहत महसूस हुई। लेकिन दिन ढलने के साथ ही एक बार फिर ठंड और सर्द हवाओं ने कंपकंपी का एहसास कराया।
दिल्ली में पालम रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में जनवरी 2023 के बाद से सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 16 जनवरी 2023 को पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया था। वहीं पालम में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में यह 2010 के बाद का दर्ज सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। इसके बाद दूसरी बार यहां सबसे कम तापमान 7 जनवरी 2013 को दर्ज किया गया था। इस दिन न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।
