दिल्ली का मौसम (15 Jan 2026) Delhi Weather Today: शीतलहर की गिरफ्त में दिल्ली, सुबह-शाम गलन वाली ठंड का कहर; पढ़ें IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 Jan 2026: दिल्ली-एनसीआर के लोग तेज ठंड, शीतलहर और प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। सर्द हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें:

दिल्ली में आज का मौसम (15 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। शहर के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। सुबह-शाम गलन वाली ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण सर्दी से काफी राहत महसूस हो रही है। लेकिन दिन ढलने के साथ ही बर्फीली हवाएं फिर से लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर रही हैं। इस बीच प्रदूषण का प्रकोप भी लगातार जारी है। दिल्ली में एक्यूआई खराब से बेहद खराब के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं सुबह औ रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है:

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आने वाले चार दिनों में राजधानी में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिससे सुबह और रात के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed