Delhi Weather: दिल्ली से लू गायब, बादलों ने संभाली कमान; जानें कब तक रहेगी बारिश की राहत?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 May 2026: दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा, बारिश होगी या तेज धूप निकलेगी। जानें आज राजधानी में मौसम का कैसा हाल रहेगा।

दिल्ली में आज का मौसम (06 May 2026): दिल्ली-एनसीआर में मई के महीने में सुहावना मौसम देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद यहां तापमान में काफी गिरावट आई है। जिससे गर्मी और लू से राहत बनी हुई है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह लगातर एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके चलते प्री-मानसून गतिविधियां कई राज्यों में जारी है। जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहेंगे और धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। हालांकि धूप निकलने के बावजूद बादलों की आवाजाही के चलते तपिश का ज्यादा एहसास नहीं होगा। आज राजधानी में शाम या रात के समय हल्की बारिश होने की कुछ संभावना है। लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश के साथ ही बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed