दिल्ली जज आत्महत्या मामला: पुलिस ने जांच की तेज, मृतक के पिता की शिकायत पर इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

Delhi Judge Suicide Case: दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में कड़कड़डूमा कोर्ट से जुड़े न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

Delhi Judge Suicide Case: दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कड़कड़डूमा कोर्ट से जुड़े न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा (Aman Kumar Sharma Death) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और हैरानी का माहौल है। इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 61(2) के तहत कार्रवाई शुरू की है।

Delhi Judge Suicide Case

दिल्ली में कड़कड़डूमा कोर्ट के जज की आत्महत्या का मामला

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर थे कार्यरत

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा अपने घर में फांसी पर लटके हुए पाए गए। वे दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव के पद पर कार्यरत थे। शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यह सूचना उनके बहनोई ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

End of Feed