दवा खरीद में ‘महाघोटाला’! दिल्ली के अस्पतालों से 650 करोड़ की लूट, डॉ. वत्सला अग्रवाल सस्पेंड

तत्कालीन डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल और बीजेआरएम अस्पताल के पूर्व एचओओ डॉ. विनोद कुमार रंगा को निलंबित कर दिया है। वहीं भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली : दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरणों, मरीजों की चादरों, एक्स-रे मशीनों और एनेस्थीसिया से जुड़े सामान की खरीद में 650 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि कई वस्तुओं को बाजार भाव से कहीं अधिक कीमत पर खरीदा गया और केंद्रीकृत खरीद प्रणाली का दुरुपयोग कर संदिग्ध टेंडर जारी किए गए, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली DGHS पद से हटाई गईं डॉ. वत्सला अग्रवाल अब निलंबित कर दी गई हैं।

Cm Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता

तत्कालीन डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल और बीजेआरएम अस्पताल के पूर्व एचओओ डॉ. विनोद कुमार रंगा को निलंबित कर दिया है। वहीं भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी गई दवाओं और उपकरणों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा है।

End of Feed