LIVE
Monsoon Live Updates: यूपी में अगले चार दिन होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बरसे मेघ
Monsoon Live Updates: यूपी में अगले चार दिन होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बरसे मेघ
JUL 04, 2024 08:21 IST
बिहार में 16 जिलों में अलर्ट
बिहार में मॉनसून एक्टिव होने से लगातार भारी बारिश हो रही है। आज भी विभाग ने 16 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। जिसे लेकर 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, सीतामढ़ी और कटिहार में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज तो वहीं पटना , सीवान, मुजफ्फरपुर , समस्तीपुर, बक्सर, अररिया और किशनगंज के एक- दो जगहों पर येलो अलर्ट लगाया है।
JUL 04, 2024 07:48 IST
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के मिर्जापुर, संतरविदासनगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मऊ, बलिया, रायबरेली, बागरा, हमीरपुर और आसपास इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।
JUL 04, 2024 07:48 IST
यूपी में अगले चार दिन होगी झमाझम बारिश
उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते मौसम खुशनुमा है और गर्मी से भी राहत बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी यू पी में अगले चार से पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी होगी।साथ ही कहीं-कहीं पर तेज बारिश के भी आसार हैं।
JUL 04, 2024 07:48 IST
दिल्ली-एनसीआर में बरसे मेघ
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्की बारिश हुई। बुधवार को भी यहां अच्छी बारिश दर्ज हुई। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ दिल्ली में आज तेज बारिश होने की संभावना है। आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।
JUL 04, 2024 07:47 IST
JUL 04, 2024 07:47 IST
राजस्थान में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, आगामी दो-तीन दिन में जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक अलवर में 32 मिमी, करौली में 12 मिमी और संगरिया में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
