सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार सख्त; 45 दिन में कोचिंग सेंटर और PG के लिए नई पॉलिसी लाएगी दिल्ली सरकार

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि 1 से 1.5 महीने के भीतर कोचिंग सेंटरों और PG को रेगुलेट करने के लिए नई पॉलिसी बनाई जाएगी।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद का कहना है कि डेढ़ महीने के अंदर एक व्यापक पॉलिसी और वेब पोर्टल के जरिए PG अकोमोडेशन और कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट किया जाएगा। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को कहा कि सरकार शहर भर में PG अकोमोडेशन और कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए अगले छह हफ्तों में एक व्यापक पॉलिसी और वेब पोर्टल लाएगी। सूद ने यह बात PG अकोमोडेशन में रहने वाले छात्रों से उनकी चिंताओं को समझने के लिए मुलाकात करने के बाद कही। यह मुलाकात सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के कुछ दिनों बाद हुई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

SATYA NIKETAN INCIDENT

सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार सख्त

सूद ने कहा, 'हम पहले से ही इस पर काम कर रहे थे, लेकिन इस दुखद घटना ने हमें गौबा कमेटी की रिपोर्ट (Gauba committee report) को लागू करने और एक पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया तेज़ करने के लिए मजबूर कर दिया है।'

End of Feed