Delhi News : आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेगी डबल सैलरी

दिल्ली की आशा कार्यकर्ताओं को अब दोगुना सैलरी दी जाएगी। इस फैसले से दिल्ली में काम कर रहीं 6,725 आशा कार्यकर्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली मासिक प्रोत्साहन राशि 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से दिल्ली में काम कर रहीं 6,725 आशा कार्यकर्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि उन्हें मिलने वाले दूसरे प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे।

ASHA Workers  Salary

दिल्ली सरकार की बैठक

क्या हैं आशा कार्यकर्ताओं के काम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आशा कार्यकर्ता दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। वे घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देती हैं, टीकाकरण के लिए जागरूक करती हैं और गर्भवती महिलाओं और बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं में मदद करती हैं।

End of Feed