दिल्ली में खुला पहला महिला पुलिस थाना, एलजी ने किया उद्घाटन, जल्द ही हर जिले में मिलेगी यह खास सुविधा

Delhi First All Women Police Station: दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में राजधानी के पहले 'ऑल-विमेन' पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया है।

Delhi First All Women Police Station: राष्ट्रीय राजधानी के पहले महिला पुलिस थाने का शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना और उनके खिलाफ अपराधों से बेहतर ढंग से निपटना है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सब्जी मंडी थाना परिसर में दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा की उपस्थिति में इस पुलिस थाने का उद्घाटन किया।

Delhi First All Women Police Station

दिल्ली को मिला पहला 'ऑल-विमेन' पुलिस थाना (फोटो: X/@DelhiPolice)

संधू ने कहा कि यह पुलिस थाना (delhi ka pahla mahila police thana) राजधानी की महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रखने और उनका समाधान कराने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह की सुविधाएं जल्द ही अन्य जिलों में भी स्थापित की जाएंगी। उपराज्यपाल ने यह भी घोषणा की कि शनिवार से शहर के सभी पुलिस थानों में ’जन सुनवाई’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनके निस्तारण की दिशा में आवश्यक कदम उठाएंगे।

End of Feed