दिल्ली में 30 तारीख से शुरू होगा SIR, वेरिफिकेशन के लिए पहुंचेंगे BLO; जानें घर बैठे रिकॉर्ड चेक करने का तरीका

दिल्ली में 30 जून से मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो रहा है। 13 हजार से अधिक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। जानें कैसे चेक कर सकते हैं रिकॉर्ड।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची (Voter List) को पूरी तरह पारदर्शी, सटीक और बिना गलती के बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। दिल्ली में 30 जून 2026 से 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (Special Intensive Revision-SIR) प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो रही है। एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सीधे आपके घर तक पहुंचेंगे।

eci sir delhi news

दिल्ली में 30 जून से घर-घर आएंगे BLO (सांकेतिक चित्र | PTI)

फिलहाल दिल्ली में 1 करोड़ 48 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। इस विशाल आबादी के सत्यापन को सरल और सुगम बनाने के लिए आयोग ने मैदान में 13 हजार से अधिक BLO, 1300 सुपरवाइजर और लगभग 30 हजार बूथ लेवल एजेंटों की भारी-भरकम फौज उतारने की तैयारी की है।

End of Feed