सावधान : कहीं आपका नौकर भी न लगा दे चूना, UPI से मालिक के उड़ाए लाखों रुपये; पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

दिल्ली पुलिस ने मालिक के मोबाइल से UPI के जरिए साढ़े नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर चुराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली : उत्तरी जिला की साइबर पुलिस टीम ने कपड़ा व्यापारी के साथ हुई लाखों रुपये की ठगी के मामले को सुलझाते हुए 19 वर्षीय आरोपी कर्मचारी अभिषेक को नोएडा से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी पीड़ित व्यापारी की दुकान पर काम करता था और उसने पहले मालिक का विश्वास जीता, फिर व्यापार से संबंधित ऑनलाइन लेनदेन और ट्रांजैक्शन करने के बहाने मिले मोबाइल फोन का गलत इस्तेमाल कर विश्वासघात किया।

UPI Fraud Delhi Cyber Crime

मालिक के रुपये चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

मालिक के मोबाइल से की अंधाधुंध ऑनलाइन शॉपिंग

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के मन में लालच आ गया और उसने मालिक के मोबाइल फोन में मौजूद यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल कर न सिर्फ लाखों रुपये की अंधाधुंध ऑनलाइन खरीदारी की, बल्कि बड़ी रकम दूसरे खातों में भी ट्रांसफर कर ली। इस तरह आरोपी ने धीरे-धीरे व्यापारी के खाते से कुल 9.5 लाख (साढ़े नौ लाख) उड़ा दिए। जब पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने आरोपी के खाते में जमा 5 लाख फ्रीज करवा दिए और उसके पास से 1 लाख 20 हजार नकद बरामद कर लिए।

End of Feed