शहर

Delhi AQI: दिल्ली में ठंड की मार के बीच प्रदूषण का वार, चांदनी चौक में सबसे जहरीली हवा

Delhi me Pradushan: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ हवा भी जहरीली होती जा रही है। घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण AQI खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। एनसीआर के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

Image

दिल्ली में प्रदूषण की फाइल फोटो (PTI)

Photo : PTI

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ ही प्रदूषण का डबल अटैक जारी है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, खराब मौसम की वजह से हवा की क्वालिटी और खराब हो गई है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब से बेहद खराब श्रेणी के बीच दर्ज की जा रही है। यह रविवार सुबह 9 बजे 295 पर पहुंच गया। इस दौरान सबसे खराब एयर क्वालिटी चांदनी चौक रही। यहां का एक्यूआई 330 दर्ज की गई।

दिल्ली के 20 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार दिल्ली में आज सुबह 20 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों ने हवा की क्वालिटी का लेवल बहुत खराब बताया, जबकि 16 स्टेशन खराब कैटेगरी में रहे, जिससे ठंड का दौर जारी रहने के कारण स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, रविवार और सोमवार को शीतलहर की चेतावनी दी। विभाग ने कहा है कि तापमान में तेजी से गिरावट के कारण अगले दो दिनों में मौसम की स्थिति और खराब होने की संभावना है।

दिल्ली के इलाकेAQI
सिरी फोर्ट332
आरके पुरम330
JLN स्टेडियम305
नेहरू नगर358
द्वारका सेक्टर-8307
पटपड़गंज316
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज318
अशोक विहार309
सोनिया विहार313
जहांगीरपुरी342
रोहिणी317
विवेक विहार317
नरेला304
ओखला फेज-2332
वजीरपुर326
बवाना306
पूसा338
मुंडका317
आनंद विहार339
चांदनी चौक330

गाजियाबाद में सबसे जहरीली हवा

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में हवा जहरीली बनी हुई है। यहां नोएडा में 270 एक्यूआई दर्ज किया गया, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। ग्रेटर नोएडा में भी 300 के करीब एक्यूआई दर्ज किया गया। यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 288 अंक पर दर्ज हुई। गाजियाबाद में भी खराब श्रेणी में 292 अंक पर एक्यूआई रहा। वहीं गुरुग्राम में एक्यूआई 286 और फरीदाबाद में 225 दर्ज किया गया।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article