शहर

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर बरकरार, चांदनी चौक में सबसे जहरीली हवा; जानें AQI डाटा

दिल्ली में सोमवार को एयर क्वालिटी में मामूली सुधार के बाद आज फिर से प्रदूषण बढ़ गया है। राजधानी में आज सुबह 300 के करीब एक्यूआई दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों में भी हवा जहरीली ही बनी हुई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक प्रदूषित हवा कहां दर्ज की गई।

Image

दिल्ली में स्मॉग और फॉग से घटी विजिबिलिटी

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली में सोमवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला था। लेकिन आज फिर से एयर क्वालिटी में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 279 दर्ज किया गया। जिसे खराब की श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान 19 निगरानी केंद्रों में 300 पार AQI दर्ज किया गया। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और कोहरे की परत छाई रही। जिससे विजिबिलिटी में भी कमी दर्ज की गई।

गाजियाबाद में 300 पार AQI

एनसीआर के शहरों में भी हवा जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार, आज सुबह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 293 एक्यूआई दर्ज किया गया। जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान सेक्टर-62 में AQI 245, सेक्टर-125 में 308, सेक्टर-1 में 307, सेक्टर-116 में 312, नॉलेज पार्क-3 में 265 और नॉलेज पार्क-5 में 321 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में बेहद खराब स्तर पर एयर क्वालिटी रही। यहां का एक्यूआई 304 अंक पर दर्ज हुआ। इसके अलावा गुरुग्राम में 280 और फरीदाबाद में 206 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली के इलाकेAQI
सिरी फोर्ट320
आरके पुरम322
जेएलएन स्टेडियम309
नेहरू नगर343
द्वारका सेक्टर 8301
पटपड़गंड328
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज318
अशोक विहार301
सोनिया विहार322
जहांगीरपुरी328
रोहिणी315
विवेक विहार334
ओखला फेज-2314
वजीरपुर309
पूसा327
मुंडका336
आनंद विहार343
दिलशाद गार्डन315
चांदनी चौक344

दिल्ली में सोमवार को AQI में हल्का सुधार

दिल्ली में सोमवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी से सुधरकर 244 अंक के साथ ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। इस दौरान चार स्टेशनों ने 'बहुत खराब' एयर क्वालिटी दर्ज की। सबसे प्रदूषित हवा चांदनी चौक में रही। यहां का एक्यूआई 321 अंक के साथ सबसे अधिक रहा। इसके अलावा 25 निगरानी केंद्रों पर 'खराब' श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया।

प्रदूषण में परिवहन का कितना योगदान

निर्णय समर्थन प्रणाली की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण फैलने का सबसे बड़ा कारण परिवहन है, कुल प्रदूषण में इसका योगदान 13.7 प्रतिशत है। इसके बाद उद्योगों से 11.4 प्रतिशत प्रदूषण फैलता है। वहीं घरों से निकलने वाले स्रोतों का 3.3 प्रतिशत, निर्माण कार्यों का 1.2 प्रतिशत और अपशिष्ट जल का करीब 1 प्रतिशत योगदान प्रदूषण में बताया गया है।

झज्जर का दिल्ली के प्रदूषण में सबसे अधिक योगदान

एनसीआर क्षेत्र की बात करें तो झज्जर जिले से सबसे ज्यादा 19.6 प्रतिशत प्रदूषण दिल्ली में पहुंचता है। इसके बाद सोनीपत का प्रदूषण में योगदान 8.6 प्रतिशत, रोहतक का 4.4 प्रतिशत, पानीपत का 1.3 प्रतिशत, मेरठ का 4.4 प्रतिशत और गुरुग्राम का 1.2 प्रतिशत योगदान दर्ज किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article