Delhi Accident: कश्मीरी गेट में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत

दिल्ली के कश्मीरी गेट में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया।

Delhi Accident News: दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कहर देखने को मिला है। यहां एक फॉर्च्यूनर कार ने सवारी से भरे ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Accident

कश्मीरी गेट में भीषण सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)

फॉर्च्यूनर चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक फॉर्च्यूनर के ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सीधे ऑटो-रिक्शा में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्री उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद आरोपी फॉर्च्यूनर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

End of Feed