मऊ की धरती से निकलेगा क्रूड ऑयल! ONGC का खुदाई ऑपरेशन जारी; इतने दिन करना होगा इंतजार

यूपी के मऊ जिला स्थित सरोज गांव में क्रूड ऑयल और खनिज पदार्थ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। लिहाजा, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ONGC) ने सर्वे शुरू कर दिया है। हालांकि, सात से आठ महीने तक चलने वाले सर्वे के बाद खनिज पदार्थ होने की बात स्पष्ट हो पाएगी।

मऊ : ऑयल एंड नेचुरल गैस रिसोर्सेस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के तहत देशभर में डीजल पेट्रोल गैस के साथ संभावित खनिज पदार्थ की खोज के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के शहरोज गांव भूधरिया बाबा शिव मंदिर के पास ओएनजीसी के तहत सर्वे का काम चल रहा है। टीम की ओर से सर्वे करने के दौरान जमीन में बोरिंग कर धमाके किए जा रहे हैं, जिसकी होने वाली आवाज से गांव के लोग से सशंकित हो गए। हालांकि, जब ऑयल एंड नेचुरल गैस रिसोर्सेज ऑफ इंडिया के कंपनसेशन इंचार्ज गौरव पहलवान से बात करने पर गांव के लोगों के भयभीत होने के सवाल पर कहा कि यह खोज का एक हिस्सा है। लिहाजा इसको प्रक्रिया के तहत करना पड़ता है।

Mau crude oil Survey

मऊ में क्रूड ऑयल मिलने संभावना

बता दें की भारत में गैस पेट्रोल डीजल और खनिज पदार्थ की खोज के लिए लगातार ओएनजीसी काम कर रहा है। ऐसे में जब कहीं किसी इलाके में जमीन के अंदर नेचुरल पदार्थ होने की खबर मिलती है तो ओएनजीसी का सर्वे काम होता है। इसी के तहत मऊ जिले के सहरोज गांव में सर्वे का काम चल रहा है। एक तरफ जहां लोग सशंकित हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के अंदर गांव में नेचुरल खड़ी खनिज पदार्थ मिलने की संभावना पर खुशी भी है। हालांकि इस जांच प्रक्रिया को पूरी होने में लगभग 6 से 7 महीने का समय लगता है। फिलहाल अभी जांच की कार्रवाई हो रही है।

End of Feed