Patna, Lucknow से Agra तक CEC के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर पोती कालिख

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों का विरोध तेज हो गया है। आज बिहार की राजधानी पटना से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आगरा तक में प्रदर्शन हुए और पुलिस ने कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पटना/आगरा/लखनऊ। हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। अब कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां देश के अलग-अलग हिस्सों में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। आज CEC के खिलाफ कई शहरों में राजनीतिक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जिनमें पटना, लखनऊ, कानपुर आदि शहर शामिल हैं। आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर के गेट पर प्रदर्शनकारियों ने कालिख पोत दी।

CEC Protest

लखनऊ से पटना और आगरा तक CEC के खिलाफ प्रदर्शन

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर पोती कालिख

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा में विजय नगर कॉलोनी स्थित पैतृक आवास पर आज यानी सोमवार 28 सितंबर की सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा के जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में करीब 11 बजे प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लेकर पहुंचे।

End of Feed