'बॉटम थ्री' से 'टॉप थ्री' अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश; CM योगी बोले- गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए बैंकों का बदला नजरिया

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लेखा परीक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने यूपी की अर्थव्यवस्था को टॉप-3 में लाने और 9 लाख पारदर्शी भर्तियों का दावा किया।

UP News: लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारी समितियां, पंचायत लेखा परीक्षा और स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के नव चयनित लेखा परीक्षकों (Auditors) को नियुक्ति-पत्र बांटे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले और बाद के उत्तर प्रदेश के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए राज्य की वित्तीय मजबूती का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

yogi in lucknow

कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री योगी (X/@myogiadityanath)

वित्तीय अनुशासन से बना 'रेवेन्यू सरप्लस' उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की छवि बेहद खराब थी। उस समय बैंक चेयरमैन या सीएमडी राज्य को कर्ज देने के लिए फोन तक उठाने को तैयार नहीं थे। सरकार ने वित्तीय संस्थानों के सामने हाथ फैलाने के बजाय अपने संसाधनों को बढ़ाने और वित्तीय अनुशासन को ठीक करने का निर्णय लिया। इसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश एक 'राजस्व अधिशेष' (Revenue Surplus) राज्य बन चुका है और पिछली सरकारों के कर्ज के बोझ को कम करने में सफल रहा है।

End of Feed