बंगाल में अबतक नहीं था मुख्यमंत्री आवास, 55 साल बाद बदला पैटर्न; अलीपुर शिफ्ट होंगे CM सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अब अलीपुर स्थित सरकारी अतिथि गृह 'सौजन्य' से सरकार चलाएंगे। 55 साल बाद कोलकाता के बाहर से आए किसी सीएम के लिए प्रशासन ने नया ठिकाना तैयार किया है।

Kolakata: पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जल्द ही कोलकाता के चिनार पार्क स्थित अपने निजी अपार्टमेंट को छोड़कर दक्षिण कोलकाता के पॉश इलाके अलीपुर में स्थित सरकारी गेस्ट हाउस 'सौजन्य' में शिफ्ट होने जा रहे हैं। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

Suvendu Adhikari Pti

अलीपुर के 'सौजन्य' गेस्ट हाउस से चलेगी सरकार

ममता के घर से महज 1 किमी दूर होगा नया ठिकाना

दिलचस्प बात यह है कि जिस 'सौजन्य' गेस्ट हाउस को सुवेंदु अधिकारी ने अपना नया ठिकाना चुना है, उसका उद्घाटन साल 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही किया था। यह जजेस कोर्ट रोड पर स्थित है और ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित निजी आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। अब तक सुवेंदु अधिकारी कोलकाता प्रवास के दौरान शहर के उत्तरी छोर पर स्थित चिनार पार्क में ठहरते थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रशासनिक सुगमता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

End of Feed