बिहार में 21 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, पटना समेत कई जिलों के DM बदले; जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा प्रशासनिक हंटर चला है। पटना समेत कई जिलों के डीएम बदल गए हैं। नीतीश कुमार के करीबी आनंद किशोर की बिहार बोर्ड से हटाकर त्यागराजन को नया अध्यक्ष बनाया गया है। देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है।

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में अपना पहला सबसे बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 21 वरिष्ठ अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला करते हुए ब्यूरोक्रेसी को नया रूप देने की कोशिश की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत राजधानी पटना समेत प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में सबसे बड़ा झटका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के लंबे समय से अध्यक्ष रहे और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद खास माने जाने वाले आनंद किशोर को लगा है, जिन्हें बोर्ड से हटा दिया गया है।

Samrat Chaudhary X Bihar CMO

बिहार ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल (फाइल फोटो: X/@officecmbihar)

पटना के DM त्यागराजन बने बिहार बोर्ड के नए अध्यक्ष

नए आदेश के मुताबिक, पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. को पटना के डीएम पद से हटाकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, वे स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं दूसरी तरफ, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए गए आनंद किशोर को अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। त्यागराजन एस.एम. की जगह अब नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार को पटना का नया जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है।

End of Feed