CJP के प्रदर्शन को देखते हुए कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली सभी ट्रेनें रद्द

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में शनिवार 10 अक्टूबर को CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक जाम की आशंका से कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी इसमें शामिल है।

Delhi Train Cancelled: देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी शनिवार 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का बड़ा प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को शामिल किया गया है।

NDLS PTI

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए ट्रेनों को रद्द करने का यह फैसला किया है। इससे दिल्ली आने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

End of Feed