केवल राजनेता ही नहीं बेहतरीन चिकित्सक भी हैं छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव, इस गंभीर बीमारी का करते हैं अचूक इलाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 12, 2023, 12:01 PM IST

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जड़ी-बूटियों के जानकार भी हैं। भले ही उन्होंने कोई चिकित्सा की डिग्री नहीं ली, मगर सीएम साय पथरी की अचूक दवा देते हैं।

रायपुर: राज्य के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेती किसानी में रुचि रखने वाले राजनेता तो है हीं, साथ ही जड़ी-बूटियों के जानकार भी हैं। हालांकि, उन्होंने चिकित्सा की कोई पढ़ाई नहीं की है और ना ही कोई उपाधि ली है। फिर भी वह पथरी की रामबाण दवाई देते हैं। अबतक उन्होंने राज्य के कोने-कोने से आने वाले पीड़ित लोगों को राहत दे चुके हैं। उनके कई लाभार्थी उनकी दवा की प्रशंसा करते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह इस जनसेवा के कार्य को अनवरत जारी रखेंगे।

CM Vishnudeo Sai

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय

दादा से विरासत में मिली राजनीति

मुख्यमंत्री के जीवन के पहलुओं पर गौर करें तो पता चलता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनसंघ की विरासत अपने दादा स्वर्गीय बुधनाथ साय से मिली। उनके दादा स्वतंत्रता के पश्चात सन् 1947 से 1952 तक तत्कालीन सीपी एंड बरार विधानसभा में मनोनीत विधायक भी रहे। साय का परिवार शुरू से ही जनसंघ से जुड़ा रहा। उनके बड़े पिताजी स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय वर्ष 1977-79 तक जनता पार्टी सरकार में संचार राज्य मंत्री रहे। जिला मुख्यालय जशपुर से 57 किलोमीटर दूर छोटे से आदिवासी बहुल गांव बगिया के निवासी मुख्यमंत्री साय किसान परिवार से आते हैं।

End of Feed