छत्तीसगढ़ के भिलाई में केमिकल फैक्ट्री धधकी, 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर जले

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से फैक्ट्री परिसर में रखे केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और केमिकल भरने पहुंचे दो टैंकर जल गए।

दुर्ग : जिले के भिलाई स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री परिसर में रखे केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और केमिकल भरने पहुंचे दो टैंकर इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों टैंकर और ड्रम जलकर खाक हो गए। आग से निकलने वाला घना काला धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

Bhilai Chemical Factory Fire

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग

आग की लपटों से इलाके में धुआं-धुआं

End of Feed