Chandigarh News: चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर सिख कैदियों की रिहाई को लेकर हुए कोमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने चार मामले दर्ज की हैं। जिसमें पुलिस ने कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। चार एफआईआर में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व में कुछ लोग पंजाब लोक भवन के पास पहुंच गए थे । इसके लिए पुलिस स्टेशन नॉर्थ में इसके संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
सिमरनजीत सिंह मान की राजभवन तक पहुंचने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि वे पहले से ही अपने सिर और चेहरे पर पट्टियां बांध के वहां पहुंचे थे। जबकि उन्होंने आरोप लगाया था कि चंडीगढ़ पुलिस ने उनकी पिटाई की थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से मामले की असल सच्चाई सामने आ आ गई है। वहीं उनकी मेडिकल रिपोर्ट में भी उनको किसी तरह की चोट की बात को नकारा गया है।
वहीं प्रदर्शन के एक मामले मैं 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया इनमें ईमान सिंह मान, रचपाल सिंह, संत बाबा चरणजीत सिंह, जतिंदर सिंह, जसवीर सिंह, गुरपंथ सिंह, मनदीप कौर और राजिंदर कौर सरन शामिल हैं।चंडीगढ़ मोहाली सीमा पर पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इनमें गुरचरण सिंह, लखबीर सिंह लखा सिधाना, सुरजीत फूल, भाना सिद्धू, अमितोज मान, नवदीप जलबेरा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
इन पर आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने मटौर बैरियर पर हथियार (तलवारें, कुल्हाड़ियां, भाले) लहराए, बैरिकेड तोड़े और सड़क जाम की। पुलिस स्टेशन ईस्ट सेक्टर-26 में एक मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-7/8 को बांटने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान, दो संदिग्ध गाड़ियों से 4 तलवारें बरामद की गईं थीं। इस मामले में लुधियाना के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
